JEE Main 2021 की प्रवेश परीक्षा फरवरी व मई 2021 के महीने में आयोजित की जाएगी। JEE Main एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके द्वारा विभिन्न योग्य छात्रों को अनेक प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश मिलता है। यह परीक्षा हर वर्ष NTA (नैशनल टेस्टिंग एजेन्सी) द्वारा दो बार आयोजित करायी जाती है। क्वालिफ़ायइंग छात्र अनेक कॉलेजो जैसे – IIT, NIT, CFTI आदि में B.E/ B.Tech/ B.Arch/ B.Plan मे दाख़िले प्राप्त कर सकते है। JEE Main 2021 की परीक्षा के पहले चरण के आवेदन नवंबर के महीने से शुरू होंगे। अधिक जानकारी जैसे आवेदन पत्र, तिथियाँ, प्रवेश पत्र आदि जानने के लिए छात्र हमारे JEE Main 2021 आर्टीकल को पढ़े।
JEE Main 2021 Exam Dates (परीक्षा तिथियाँ)
नीचे दिए गये टेबल में छात्र JEE Main 2021 की तिथियाँ देख सकते है:
इवेंट्स | तिथियाँ 2021 | |
जनवरी सेशन | अप्रैल सेशन | |
JEE Main 2021 नोटिफ़िकेशन | नवम्बर 2020 | |
आवेदन प्रक्रिया शुरू | नवम्बर 2020 | पहला सप्ताह फरवरी 2021 |
आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि | दिसेम्बर 2020 | पहला सप्ताह मार्च 2021 |
आवेदन फ़ीस और इमिज अपलोड की अंतिम तिथि | दिसेम्बर 2020 | दूसरा सप्ताह मार्च 2021 |
आवेदन त्रुटि सुधार शुरू | जनवरी 2021 | मार्च 2021 |
प्रवेश पत्र जारी | जनवरी 2021 | तीसरा सप्ताह मार्च 2021 |
JEE Main 2021 परीक्षा | दूसरा सप्ताह जनवरी 2021 | दूसरा सप्ताह अप्रैल 2021 |
उत्तर कुंजी जारी | जनवरी 2021 | अप्रैल 2021 |
परीक्षाफल जारी | फरवरी 2021 | आख़री सप्ताह अप्रैल 2021 |
काउन्सलिंग प्रक्रिया शुरू | जून/ जुलाई 2021 |
JEE Main 2021 Application Form (आवेदन पत्र)
JEE Main 2021 के आवेदन से जुड़ी जानकारी के बारे में जानने के लिए उमीदवार यहाँ पर चेक करे:
- JEE Main 2021 आवेदन प्रक्रिया जनवरी सेशन के लिए नवम्बर 2020 से शुरू होंगी।
- उमीदवार आवेदन करने के लिए ऑनलाइन वेब्सायट में जाकर रेजिस्टर कर सकते है।
- आवेदन पत्र भरने के लिए छात्रों को अनेक चरणो का पालन करना होगा जैसे – ऑनलाइन पंजीकरण, आवेदन विवरण भरना, इमिज अपलोड, फ़ी पेमेंट।
- आवेदन पत्र में अगर किसी भी प्रकार की ग़लती हुई हो तो उमीदवार को सुधार करने की अवधि भी दी जाएगी। सुधार प्रक्रिया जनवरी 2021 से शुरू होगी।
- आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि दिसेम्बर 2020 तक होगी।
- JEE Main 2021 अप्रैल सेशन के लिए उमीदवार आवेदन फरवरी से मार्च 2021 तक कर सकते है।
JEE Main Application Fee (आवेदन शुल्क):
- JEE Main का आवेदन शुल्क उमीदवार ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. ऑनलाइन शुल्क डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग /UPI & PAYTM के माध्यम से किया जा सकता है.
- छात्र यहाँ सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क देख सकते हैं:
पेपर | वर्ग | आवेदन शुल्क | |
परीक्षा केंद्र (भारत में) | परीक्षा केंद्र (भारत के बाहर ) | ||
B.E./ B.Tech or B.Arch or B.Planning |
सामान्य/ ओबीसी एनसीएल/EWS छात्रों के लिए | छात्र के लिए – Rs.650 छात्राओं के लिए – Rs.325 |
छात्र के लिए – Rs.3000 छात्राओं के लिए – Rs.1500 |
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्लूडी/ ट्रांसजेंडर के लिए | छात्र के लिए – Rs.325 छात्राओं के लिए – Rs.325 |
छात्र के लिए – Rs.1500 छात्राओं के लिए – Rs.1500 |
|
B.E./ B.Tech & B.Arch or B.E./ B.Tech & B.Planning or B.E./B.Tech, B. Arch & B.Planning or B.Arch & B.Planning |
सामान्य/ ओबीसी एनसीएल/EWS छात्रों के लिए | छात्र के लिए – Rs.1300 छात्राओं के लिए – Rs.650 |
छात्र के लिए – Rs.6000 छात्राओं के लिए – Rs.3000 |
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्लूडी/ ट्रांसजेंडर के लिए | छात्र के लिए – Rs.650 छात्राओं के लिए – Rs.650 |
छात्र के लिए – Rs.3000 छात्राओं के लिए – Rs.3000 |
JEE Main 2021 Eligibility Criteria (पात्रता मापदंड)
JEE Main 2021 के लिए पात्रता मानदंड नीचे दिया गया है। उम्मेदवार आवेदन पत्र भरने से पूर्व पात्रता मानदंड की पूरी जानकारी नीचे प्राप्त कर सकते है:
- योग्यता (Qualification):
- उम्मीदवार के पास 10 वीं और 12 वीं स्तर की योग्यता होनी चाहिए. जो छात्र 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं दे रहे हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं.
- विद्यार्थी 12वीं स्तर की परीक्षा में न्यूनतम पांच विषयों के साथ पास होने चाहिए.
- विद्यार्थी 12वीं में भौतिकी और गणित (अनिवार्य विषय) व् रसायन विज्ञान / बायोटेक्नोलॉजी / बायोलॉजी / तकनीकी विषय (अन्य विषय) से पास होने चाहिए.
- छात्र जिन्होंने वर्ष 2019 और 2020 में 12वीं उतीर्ण किया है वे भी आवेदन कर सकते हैं.
- जिन्होंने डिप्लोमा किया हैं, वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. इन उम्मीदवारों को प्रवेश केवल IIT में दिया जाएगा.
- प्रयासों की संख्या (Number of Attempts): JEE Main के लिए कोई भी प्रयासों की सीमा नही है.
- जन्म तिथि: JEE Main परीक्षा के लिए कोई भी आयु सीमा निर्धारित नही है.
- संस्थानों के लिए पात्रता (Institution Wise Eligibility): IITs, NITs, CFTIs में प्रवेश प्राप्त करने के लिए छात्र का 12वीं में 75% अंक – ST और 65% अंक – SC के लिए लाना अनिवार्य है. उम्मीदवारो का परीक्षा में सुरक्षित ALL INDIA RANK के आधार पर प्रवेश प्रदान किया जाएगा.
JEE Main 2021 परीक्षा का प्रारूप (Exam Pattern)
JEE Main Exam pattern के बारे में जानने के लिए नीचे दिए कथन को पढ़े:
- परीक्षा की विधि: JEE Main 2021 परीक्षा Paper I (B.E/ B.Tech) के लिए ऑनलाइन माध्यम से होगी. Paper II (B.Arch) के पेपर में ड्राइंग टेस्ट ऑफलाइन माध्यम से आयोजित होगा.
- प्रश्नों के प्रकार: प्रश्न पत्र बहु विकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगा। ड्राइंग टेस्ट में सब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे.
- कुल प्रश्न: Paper I (B.E/ B.Tech) में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे. Paper II (B.Arch) के पेपर में कुल 77 प्रश्न पूछे जाएंगे व B.Plan में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे.
- परीक्षा समय: परीक्षा के लिए कुल 3 घंटे का समह दिया जाएगा.
- भाषा: प्रश्न पत्र अनेक भाषाओं में उपलब्ध होगा जैसे – अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती आदि .
- मार्किंग स्कीम: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे.
- नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर के लिए 1 अंक काट दिए जाएंगे.
JEE Main का पैटर्न जानने के लिए नीचे दिए गये टेबल को देखे:
पेपर | विषय | अंक | प्रश्नों की संख्या |
B.E/ B.Tech पेपर | भौतिक विज्ञान (Physics) | 100 | 25 |
रसायन विज्ञान (Chemistry) | 100 | 25 | |
गणित (Mathematics) | 100 | 25 | |
कुल | 300 | 75 | |
B.Arch पेपर | गणित (Mathematics) | 100 | 25 |
Aptitude Test | 200 | 50 | |
Drawing Test | 100 | 02 | |
कुल | 400 | 77 | |
B.Plan पेपर | Aptitude Test | 200 | 50 |
गणित (Mathematics) | 100 | 25 | |
योजना आधारित प्रश्न (Planning Based Questions-Part II) | 100 | 25 | |
कुल | 400 | 100 |
JEE (Main) 2021 पाठ्यक्रम
JEE Main का Syllabus छात्र नीचे देख सकते है:
- भौतिक विज्ञान (Physics): फिजिक्स और मापन, किनेमेटिक्स, मोशन के कानून, कार्य, ऊर्जा और शक्ति, घूर्णन मोशन, गुरुत्वाकर्षण, सॉलिड और तरल पदार्थ, थर्मोडायनामिक्स इत्यादि.
- गणित (Mathematics): सेट, संबंध और कार्य, जटिल संख्या और वर्गबद्ध समीकरण, मैट्रिस और निर्धारक, क्रमपरिवर्तन और संयोजन, गणितीय संकेत, द्विपदीय प्रमेय इत्यादि.
- रसायन विज्ञान (Chemistry): केमिस्ट्री की बुनियादी अवधारणाएं, पदार्थों के राज्य, रासायनिक बंधन और आणविक संरचना, केमिकल थर्मोडायनामिक्स, केमिकल किनेटिक्स इत्यादि.
परीक्षा की तैयारी
- समह पर तैयारी पूरी करने के लिए विध्यार्थियो के लिए अनिवार्य है की वे अपनी तैयारी कुछ महीने पूर्व शुरू कर दे।
- सही समह सारणी और सही रणनीति के साथ विध्यार्थी का तैयारी करना परीक्षा के लिए अच्छा है।
- उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पूर्ण पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न के बारे में पता होना चाहिए.
- नोटस तैयार करें और इन नोटस का उपयोग करके परीक्षा के पूर्व रेविज़न करें।
- उम्मीदवार विभिन्न अध्ययन सामग्री और ऑनलाइन उपलब्ध पुस्तकों का उपयोग करके परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं
JEE Main 2021 Admit Card (प्रवेश पत्र)
JEE Main 2021 के प्रवेश पत्र जनवरी 2021 से छात्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र उमीदवार ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है। सिर्फ़ उन्ही छात्रों को प्रवेश पत्र प्राप्त होगा जिनके आवेदन पत्र पूरे सब्मिट हो गये है।
उम्मीदवार एडमिट कार्ड के माध्यम से पूर्ण परीक्षा निर्देशों की जानकारी भी जान पाएँगे. JEE Main 2021 की पहले सत्र की प्रवेश परीक्षा दूसरा सप्ताह जनवरी 2021 में आयोजित की जाएगी। दूसरे सत्र की प्रवेश परीक्षा अप्रैल 2021 के दूसरे सप्ताह तक आयोजित होगी।
JEE Main 2021 Answer key (उत्तर कुंजी)
JEE Main 2021 की परीक्षा होने के बाद उम्मीदवार उत्तर कुंजी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी वेब्सायट पर जनवरी 2021 से उपलब्ध करा दी जाएगी। NTA द्वारा पहले प्रोविज़नल उत्तर कुंजी वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जाएगी।
उत्तर कुंजी के खिलाफ किसी भी आपत्ति के मामले में, उम्मीदवारों को आपत्ति की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस सुविधा के लिए छात्रों को कुछ राशि का शुल्क देना होगा और चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रमाण भी जमा करना होगा।
JEE Main 2021 Result (परीक्षाफल)
JEE Main 2021 का परीक्षाफल पहले सत्र के लिए फरवरी तक घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपना परीक्षा परिणाम ऑनलाइन मोड से देख सकते है। परीक्षाफल जानने के लिए छात्र को अपनी लोगिन डिटेल्ज़ वेब्सायट पर डालनी होंगी।
JEE Main के दूसरे सत्र के लिए परिणाम अप्रैल के अखरी सप्ताह तक घोषित किए जाएँगे। परीक्षा परिणाम के साथ- साथ छात्र अपना स्कोर कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE Main 2021 Cut Off (कट ऑफ़)
JEE Main 2021 की कट ऑफ़ उम्मीदवार परीक्षा के बाद ऑनलाइन चेक कर सकते है। छात्र अगर IITs, NITs, CFTIs या किसी भी अन्य जाने माने संस्थान में प्रवेश चाहते है तो उनका कट ऑफ अंक सुरक्षित करना बहुत महत्वपूर्ण है।
साथ ही, छात्रों को परामर्श प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपनी श्रेणी के अनुसार कट ऑफ प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
JEE Main 2021 Counselling (काउन्सलिंग)
JEE Main 2021 की काउन्सलिंग प्रक्रिया जून/ जुलाई 2021 से शुरू होगी। जिन उमीदवारो ने यह परीक्षा क्वालिफ़ाई की होगी वे काउन्सलिंग में भाग ले सकेंगे। काउन्सलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्रों को जोसा (JoSAA) की वेब्सायट पर रेजिस्टर करना होगा।
सिर्फ़ उन्ही उमीदवार का चुनाव IIT, NITS, CFTIs व अन्य संस्थानो में होगा जिन्होंने JEE Main की परीक्षा उचित अंको (कट ऑफ़) से क्वालिफ़ाई की हो।
अगर उम्मेदवार JEE Main 2021 से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो वे नीचे दिए गए बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं।
The post जेईई मेन (JEE Main) 2021 – आवेदन पत्र से लेकर काउन्सलिंग तक पूरी जानकारी appeared first on SarvGyan.
No comments:
Post a Comment