Breaking

Saturday, July 21, 2018

बिहार पॉलिटेक्निक (डी.सी.ई.सी.ई) 2018 (Bihar Poly-DCECE 2018) – हिंदी

Bihar Polytechnic 2018बिहार पॉलिटेक्निक 2018 काउंसलिंग 22 जुलाई 2018 से आरम्भ होगी | यह परीक्षा बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी-BCECEB) द्वारा कराई जाती हैं | इस परीक्षा को डिप्लोमा प्रमाणपत्र प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (डीसीईसीई) भी कहा जाता हैं | यह एक राज्य स्तर की परीक्षा हैं | इस परीक्षा के द्वारा छात्रों को पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग, पार्ट-टाइम पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग, पैरा मेडिकल-डेंटल एवं पैरा मेडिकल कोर्सेज मे प्रवेश मिलेगा | यह कोर्सेज बिहार राज्य के कई पॉलिटेक्निक सरकारी एवं गैर-सरकारी कॉलेजों द्वारा कराए जाते हैं| इस लेख के द्वारा छात्र Bihar Polytechnic 2018 (बिहार पॉलिटेक्निक) की पूरी जाकारी ले सकता हैं |

DCECE 2018 अधिसूचना – काउंसलिंग 22 जुलाई से आरम्भ

newiconबिहार पॉलिटेक्निक 2018 काउंसलिंग 22 जुलाई 2018 से आरम्भ होगी |अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कर्रें |

बिहार पॉलिटेक्निक 2018 रैंक कार्ड 6 जुलाई 2018 को जारी कर दिया गया है |अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कर्रें |

Get latest news & updates about Bihar Polytechnic 2018 via SMS and e-mail, by entering your details below:
  • This field is for validation purposes and should be left unchanged.

बिहार पॉलिटेक्निक 2018 परीक्षाफल 25 जून 2018 को जारी कर दिया गया है | अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कर्रें |

बिहार पॉलिटेक्निक (LE) 2018 प्रवेश पत्र जारी कर दिए गये है | अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कर्रें |

बिहार पॉलिटेक्निक 2018 उत्तर कुंजी जल्द जारी कर दी जाएगी | अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कर्रें |

बिहार पॉलिटेक्निक 2018 के प्रवेश पत्र  3 मई 2018 से मिलने आरंभ हो गए है | प्रवेश पत्र की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक कर्रें |

बिहार पॉलिटेक्निक 2018 के आवेदन पत्र  में सुधार प्रक्रिया 18 अप्रैल 2018 से आरम्भ हो गयी है | आवेदन पत्र भरने के लिए यहाँ क्लिक कर्रें |

बिहार पॉलिटेक्निक (DCECE) 2018 के आवेदन पत्र 14 अप्रैल 2018 तक भरे जा सकते हैं | आवेदन पत्र भरने के लिए यहाँ क्लिक कर्रें |

बिहार पॉलिटेक्निक महत्वपूर्ण तिथियाँ 2018

यहाँ पर छात्र DCECE 2018 परीक्षा की तिथियाँ (Exam Dates) दी हुई हैं:

इवेंट्स तिथियाँ (Announced)
ऑनलाइन आवेदन-पत्र की उप्लभ्धता 16 मार्च 2018
आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2018
आवेदन शुल्क चालान द्वारा जमा कराने कि अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2018
नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड द्वारा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2018
आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल से 20 अप्रैल 2018 तक
प्रवेश पत्र की उप्लभ्धता 3 मई 2018
PE एवं PPE की परीक्षा की तिथि 13 मई 2018
PM एवं PMD की परीक्षा की तिथि 12 मई 2018
परिणाम घोषणा 25 जून 2018
रैंक कार्ड जारी 6 जुलाई 2018
काउंसलिंग आरम्भ 22 जुलाई 2018

यहाँ पर छात्र DCECE (LE) 2018 परीक्षा की तिथियाँ दी हुई हैं:

इवेंट्स तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन-पत्र की उप्लभ्धता 18मई 2018
आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून 2018
आवेदन शुल्क चालान द्वारा जमा कराने कि अंतिम तिथि 9 जून 2018
नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड द्वारा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 9 जून 2018
आवेदन पत्र में संशोधन 10 जून 2018
प्रवेश पत्र जारी 18 जून 2018
परीक्षा तिथि 1 जुलाई 2018

बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षाफल 2018

बिहार पॉलिटेक्निक 2018 का परीक्षाफल (Bihar Polytechnic Result 2018 ) सभी पाठयकर्मो के लिए 25 जून 2018 मे घोषित कर दिया गया है |  छात्र द्वारा प्रवेश परीक्षा मे स्कोर किए गए अंको के आधार पर एक मेरिट सूचि तैयार की जाएगी| इसी मेरिट/रैंक के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जायेगा| बिहार बोर्ड विषय अनुसार ही मेरिट जारी करेगा|

Also Check:

Bihar Polytechnic 2018 Answer Key

बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2018

बिहार पॉलिटेक्निक के परीक्षाफल के जारी होने के तुरंत बाद ही छात्रों को काउंसलिंग की परिक्रिया के लिए बुलाया जायेगा| काउंसलिंग से जुडी जानकारी वेबसाइट मे जारी कर दी जाएगी| काउंसलिंग मे भाग लेने के लिए छात्रों को वेबसाइट से काउंसलिंग लैटर डाउनलोड करना होगा| काउंसलिंग लैटर डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना अनुक्रमांक एवं जन्म तिथि दर्ज करनी होगी| काउंसलिंग मे भाग लेने के लिए काउंसलिंग लैटर मे दर्शायी गयी जगह और दिनांक पर छात्रों को उपस्थित होना पड़ेगा|

काउंसलिंग के लिए दस्तावेज:

  • 10वीं एवं 12वीं परीक्षा की मार्कशीट
  • 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का पासिंग सर्टिफिकेट
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • केटेगरी सर्टिफिकेट
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश पत्र 2018
  • बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षाफल 2018

बिहार पॉलिटेक्निक आवेदन-पत्र 2018

  • छात्रों अवेदन-पत्र को भरने से पूर्व एक बार सूचना विवरणिका को ध्यानपूर्वक पढ़े|
  • बिहार पॉलिटेक्निक 2018 के आवेदन-पत्र (Bihar Polytechnic (DCECE) 2018 Application Form) केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरें जायेंगे |
  • आवेदन-पत्र 16 मार्च 2018 मे जारी कर दिए जायेंगे |
  • छात्र आवेदन पत्र को 14 अप्रैल 2018 तक भर सकता हैं |
  • आवेदन करने के लिए छात्रों को सबसे पहले पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा|
  • पंजीकरण की प्रक्रिया के पूर्ण हो जाने के बाद छात्रों को एक पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड दिया जायेगा | छात्र उस पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड को भविष्य के लिए संभाल कर रख ले |
  • आवेदन शुल्क जमा करने के पश्चात् ही छात्र अपनी निजी जानकारी भर सकते हैं|
  • छात्रों को दिए हुए आकार के अनुसार ही अपनी फोटो और हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड करना होगा|
  • आवेदन पत्र मे सुधार (Application Correction18 अप्रैल से 20 अप्रैल 2018 को शुरु हो गयी है |

आवेदन शुल्क

  • छात्र आवेदन शुल्क को ई-चालान एवं क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग द्वारा जमा करा सकता हैं |
  • छात्र ई-चालान केनरा बैंक में नकद भुगतान करके जमा कर सकता हैं |
  • आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी नीचे दी गई हैं :
प्रोग्राम (Programme) आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति
प्रोग्राम 1 750 रू 480 रू
प्रोग्राम 2 850 रू 530 रू
प्रोग्राम 3 950 रू 630 रू
प्रोग्राम 4 1150 रू 730 रू
Check Here – बिहार पॉलिटेक्निक 2018 आवेदन पत्र  कैसे भरें| 

आवेदन करने के लिए पात्रता

नीचे दिए गये पात्रता मानदंड (Eligibility) को पढकर छात्र आवेदन कर सकते है|

  • राष्ट्रीयता: आवेदन करने के लिए छात्र को भारतीय मूल का होना आवश्यक हैं |
  • निवासी: आवेदन करने वाले छात्रों के माता –पिता को बिहार राज्य का अधिवासी होना जरुरी है या फिर वह बिहार राज्य मे सरकरी कर्मचारी हो|

शैक्षिक योग्यता:

पाठ्यक्रम पात्रता मानदंड
PE (पी.ई.) छात्रों को 10 वीं परीक्षा 35% अंको के साथ उत्तीर्ण करनी होगी|

जो छात्र 10 वीं परीक्षा मे अध्यन कर रहे है वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं|

आयु: इस कोर्स के लिए कोई भी आयु सीमा नहीं है|

PPE (पी.पी.ई.) इस कोर्स के लिए छात्रों को 10 वी परीक्षा के साथ दो वर्षो का आईटीआई करना आवश्यक हैं|

आयु: छात्र की न्यूनतम आयु 19 वर्ष होनी चाहिए 1 जुलाई 2018 तक|

PMD (पी.एम.डी) छात्रों को 10 वीं परीक्षा भौतिक विज्ञान/ रसायन विज्ञान/जीव-जंतु विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों मे सीबीएसई/आईसीएसई या समकक्ष बोर्ड से उत्तीर्ण करनी होगी|

जो छात्र 10 वीं परीक्षा मे अध्यन कर रहे है वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं|

आयु: छात्र की न्यूनतम आयु 15 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाइये |

PM (पी.एम) जो छात्र फार्मेसी डिप्लोमा मे प्रवेश लेना चाहते है उन्हें 12 वीं परीक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, गणित/जीव विज्ञान विषयों मे उत्तीर्ण करनी होगी|

जो छात्र जीएनएम के लिए प्रवेश लेना चाहते है उन्हें 12 वीं परीक्षा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषयों मे कम से कम 40% अंक (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 40%) मे उत्तीर्ण करनी होगी|

आयु: छात्र की न्यूनतम आयु 17 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष 31 दिसम्बर 2018 तक होनी चाइये |

बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश पत्र 2018

छात्र बिहार पॉलिटेक्निक 2018 का प्रवेश पत्र (Bihar Polytechnic Admit Card 2018) ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकता हैं | प्रवेश पत्र 3 मई 2018 से उपलब्ध हो गए है | प्रवेश पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो कि परीक्षा देने के लिए आवश्यक है | छात्र प्रवेश पत्र को परीक्षा के हो जाने के बाद तक सुरक्षित रखें|

बिहार पॉलिटेक्निक परीक्षा का प्रारूप

निचे बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का प्रारूप (Exam Pattern) दिया गया है:

  • परीक्षा का माध्यम: यह परीक्षा पेन तथा पेपर पर आधारित होगी|
  • प्रश्नों का प्रकार: परीक्षा मे वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे|
  • प्रश्नों की संख्या: परीक्षा मे कुल 90 प्रश्न पूछे जायेंगे|
  • परीक्षा की अवधि: यह परीक्षा 2 घंटे एवं 15 मिनट की होगी|
  • मार्किंग स्कीम: छात्र को सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जायेंगे|

पी.ई./पी.पी.ई. (PE/PPE):

विषय प्रश्नों की संख्या पूर्णांक
भौतिक विज्ञान 30 150
रसायन विज्ञान 30 150
गणित 30 150
पूर्णांक 90 450

पी.एम. (PM):

विषय प्रश्नों की संख्या पूर्णांक
सामान्य विज्ञान (भौतिक, रसायन, जीव-विज्ञान) 25 125
नूमेरीकल एबिलिटी 15 75
हिन्दी 15 75
अंगरेजी 15 75
सामान्य ज्ञान 20 100
पूर्णांक 90 450

पी.एम.डी. (PMD):

विषय प्रश्नों की संख्या पूर्णांक
भौतिक 20 100
रसायन 20 100
गणित 10 50
जीव-विज्ञान 10 50
हिन्दी 10 50
अंग्रेजी 10 50
सामान्य विज्ञान 10 50
पूर्णांक 90 450

बिहार पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रम

बिहार पॉलिटेक्निक का पाठ्यक्रम (Syllabus)  मे भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान एवं जीवविज्ञान विषय शामिल होंगे | पाठ्यक्रम 10वी कक्षा की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं गणित विषय से होगा |

परीक्षा की तैयारी

  • परीक्षा की तैयारी (Preparation) से पूर्व छात्र परीक्षा का पूर्ण पाठ्यक्रम एवं परीक्षा का प्रारूप जाँच ले|
  • एक सही समय सारणी बनाये और उसका सख्ती से पालन करे|
  • गणित मे अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए रोज़ाना लिखित मे तैयारी करे|
  • पुराने वर्षो के प्रश्न पत्रों को भी अवश्य पढ़े|
  • परीक्षा की तैयारी के दौरान अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखे|

Also Check:

DCECE 2018 Books

छात्र Bihar Polytechnic 2018 (बिहार पॉलिटेक्निक) DCECE से सम्बंधित प्रश्न पूछने के लिए, नीचे दिए हुए बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं |

The post बिहार पॉलिटेक्निक (डी.सी.ई.सी.ई) 2018 (Bihar Poly-DCECE 2018) – हिंदी appeared first on SarvGyan.

No comments:

Post a Comment

Html